इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन से पहले गुजरात टाइटंस ने एक बड़ा दांव चलते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को अपना बैटिंग कोच बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी मैथ्यू हेडन को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के लिए अपना बैटिंग कोच बनाया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (10 मार्च) को हेडन की नियुक्ति की घोषणा की।

Advertisement

इस अपॉइंटमेंट पर कमेंट करते हुए, गुजरात टाइटंस के क्रिकेट डायरेक्टर, विक्रम सोलंकी ने कहा, "मैथ्यू हेडन का अपॉइंटमेंट हमारी यात्रा के एक अहम मोड़ पर हुआ है। एक फ्रेंचाइजी के तौर पर हम बेहतरीन और लंबे समय तक चलने वाली सफलता के लिए कमिटेड हैं। हम लगातार अपने क्रिकेटिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं। सबसे ऊंचे लेवल पर उनका अनुभव और उभरते हुए टैलेंट को गाइड करने की उनकी काबिलियत, आने वाले सीज़न के लिए हमारी बैटिंग पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।"

Advertisement

वहीं, अपने नए रोल के बारे में बात करते हुए, हेडन ने कहा, "अच्छी बैटिंग से प्रेशर बनता है। अच्छी बैटिंग से खेल पर कब्ज़ा होता है। गुजरात टाइटंस में हम यही स्टैंडर्ड सेट करना चाहते हैं। मैं इस नई भूमिका के लिए बहुत उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि मैं गुजरात की टीम को आगे ले जाने में अपनी भूमिका पर खरा उतर पाउंगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैथ्यू हेडन की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फ़ॉर्मेट में कुल मिलाकर 273 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 15,000 से ज़्यादा इंटरनेशनल रन बनाए। इतना ही नहीं, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई आईसीसी टूर्नामेंट जिताने में भी अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाज़ी के लिए उनके अग्रेसिव अप्रोच ने व्हाइट-बॉल को नया आयाम दिया था। उन्होंने आईपीएल में भी फैंस का खूब मनोरंजन किया। हेडन ने आईपीएल में 32 मैच खेले। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो बैटिंग कोच के रूप में गुजरात की टीम को कितना आगे ले जा पाते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार