इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 37वें मुकाबले में शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम के 8 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स को निर्धारित 20 ओवरों में 158 रनों पर रोक दिया। संजू सैमसन ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ संभली हुई शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों ने 3.3 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की। संजू 15 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे। इसके बाद टीम बिखरती नजर आई। मेजबान टीम ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर उर्विल पटेल का विकेट भी गंवा दिया, जो इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे थे। उर्विल 3 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 4 ही रन बना सके, जो उन्हें बाउंड्री के साथ हासिल हुए थे।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.4 ओवर में सरफराज खान के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया, जो अपनी पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर देवाल्ड ब्रेविस (2) भी चलते बने। चेन्नई सुपर किंग्स ने 37 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से शिवम दुबे ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। दुबे 17 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में गायकवाड़ ने नाबाद 74 रन बनाए और अपनी टीम को 158 के स्कोर तक पहुंचाया। जीटी के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

159 रनों का पीछा करते हुए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 58 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल 23 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इसके बाद साईं सुदर्शऩ और जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को 3 ओवर बाकी रहते जीत दिला दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

साईं सुदर्शन ने अंत में आउट होने से पहले 87 रन बनाए जबकि जोस बटलर ने भी 39 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही जीटी की टीम अंक तालिका में पांचवें स्था पर पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार