आईपीएल 2023 के पहले क्वालिफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार (23 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) को 15 रनों से हराकर दसवीं बार फाइनल में एंट्री कर ली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में गुजरात को भी पहली बार हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 172 रन बनाए लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 157 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 15 रन से मैच हार गई।

Advertisement

इस हार के बाद हार्दिक पांड्या ने बताया कि उनकी टीम ने गेंदबाजी में कुछ ज्यादा रन लुटा दिए और अंत में वही जीत और हार का फर्क साबित हुआ। हार्दिक ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम गेंद के साथ काफी सही थे, लेकिन हमने बुनियादी गलतियां कीं और इससे हमें नुकसान हुआ। हमारे पास जिस तरह के गेंदबाज थे, मुझे लगा कि हमने 15 अतिरिक्त रन दिए। बहुत सी चीजें हमने सही की। हमने बीच-बीच में कुछ सॉफ्ट गेंदें फेंकी। हम अपनी योजनाओं पर अमल कर रहे थे और फिर बीच में हमने कुछ रन लुटा दिए।'

Advertisement

आगे बोलते हुए हार्दिक ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हमें इस हार पर ज्यादा गौर करने की जरूरत है। हमें दो दिन बाद खेलना है, फाइनल में पहुंचने के लिए हमें एक और मैच खेलना है। बस उन चीजों पर ध्यान दें जो हमने इस सीजन में वास्तव में अच्छा किया है। यही उनकी (धोनी) खूबसूरती है, अपने दिमाग से और जिस तरह से वो गेंदबाजों का इस्तेमाल करते हैं, वो सुनिश्चित करेगा कि आपको लगेगा कि वो 10 रन जोड़ रहा है। हम विकेट गंवाते रहे और वो सुनिश्चित करता रहा कि वो सही गेंदबाजों का इस्तेमाल करे।'

अपनी बात खत्म करते हुए पांड्या ने कहा, 'अगर हम अगला गेम जीत सकते हैं तो रविवार को उनसे मिलना वाकई अच्छा होगा। जीवन में अफ़सोस अच्छा नहीं होता, हमें उम्मीद थी कि ओस आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमने 15 रन अतिरिक्त दिए और हमने दोनों विभागों में सही काम नहीं किया। हम दो दिनों के बाद फिर से एक मैच खेलेंगे, चलो सबसे अच्छे की उम्मीद करते हैं। (क्या आप कल मैच देखेंगे?) हां, मेरा भाई खेल रहा है, मुझे आशा है कि मैं उसके खिलाफ वहां (अहमदाबाद) खेलूंगा।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार