IPL 2026 में गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान सुर्खियों में आ गए। दरअसल, शुभमन गिल के ओवर थ्रो के कारण दिल्ली को पांच रन मिल गए और इस घटना को देखकर नेहरा भड़क गए और जैसे ही कैमरा उन पर गया तो वो गाली देते हुए नजर आए।
ये वाकया मैच के एक बेहद तनावपूर्ण मोड़ पर हुआ, जब GT के कप्तान शुभमन गिल ने रनआउट करने की कोशिश में स्टंप्स पर एक तेज़ थ्रो फेंका। गिल का ये थ्रो बिल्कुल निशाने पर लगा और स्टंप्स से टकराया भी, लेकिन गेंद स्टंप्स पर लगने के बाद डायरेक्शन बदल गई और बाउंड्री की तरफ चली गई जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स को फ्री के पांच रन मिल गए।
जैसे ही ये घटनाक्रम सामने आया, कैमरे गुजरात टाइटन्स के डगआउट की ओर घूम गए। वहां आशीष नेहरा की हाव-भाव भरी प्रतिक्रिया ने उस पल की हताशा को पूरी तरह बयां कर दिया। भारत के इस पूर्व तेज़ गेंदबाज़ की झुंझलाहट साफ झलक रही थी। उन्हें हिंदी में एक गाली देते हुए सुना गया। ये क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैल गई। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत धमाकेदार रही। केएल राहुल ने पथुम निसांका ने मिलकर 8.1 ओवर में 76 रन जोड़े। निसांका ने 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 41 रन बनाए। निसांका के पवेलियन लौटने के बाद राहुल ने एक छोर संभाला थोड़े-थोड़े अंतराल में दिल्ली को झटके लगे। राहुल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 52 गेंदों में 92 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के जड़े।
Also Read: LIVE Cricket Score
14वें ओवर में डेविड मिलर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन 17वें ओवर में छठा विकेट करने के बाद वह दोबारा मैदान पर लौटे औऱ तूफानी पारी से दिल्ली को जीत की दहलीज के करीब लेकर आए। आखिरी दो गेंद पर दिल्ली को जीत के लिए दो रन की दरकार थी। लेकिन पांचवीं गेंद पर मिलर ने रन लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आखिरी गेंद पर नए बल्लेबाज कुलदीप यादव के रनआउट होने से दिल्ली जीत से दूर रह गई। गुजरात के लिए राशिद खान ने 3 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया।