पुणे, 2 जनवरी (CRICKETNMORE)| गुजरात ने बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को पारी और 130 रनों से करारी शिकस्त दी। मैच के चौथे और अंतिम दिन महाराष्ट्र की पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में 185 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। मेजबान टीम ने पहली पारी में 230 रन बनाए थे जिसके जवाब में गुजरात ने 545 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और उसे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी।

Advertisement

महाराष्ट्र के लिए दूसरी पारी में नौशाद शेख (40) और अनुपम संकलेता (40) ने सबसे अधिक रन बनाए। मेहमान टीम के लिए पीयूष चावला और चिंतन गाजा ने तीन-तीन विकेट लिए। 

Advertisement

बेंगलुरू में खेले जा रहे ग्रुप-ए के एक अन्य मैच में कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 198 रनों के भारी अंतर से मात दी। 

कर्नाटक द्वारा दिए 355 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम बुधवार को केवल 156 रनों पर ही सिमट गई। मेहमान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज अवनीश धालीवाल ने सबसे अधिक 61 रन बनाए। 

मेजबान टीम के लिए रोनित मोरे और श्रेयस गोपाल ने चार-चार विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार