आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 24वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट पर 147 रन बना दिए हैं और अब पाकिस्तान को मैच जीतने और जीत की हैट्रिक पूरी करने के लिए 148 रनों की दरकार है। अफगानिस्तान को इस स्कोर तक पहुंचाने में गुलबदीन नईब ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

नईब ने 25 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान नईब ने पाकिस्तान के भरोसेमंद गेंदबाज़ हसन अली की जमकर धुनाई करते हुए एक ही ओवर में 21 रन लूट लिए। अली के इस ओवर में नईब ने 2 चौके और एक ज़बरदस्त छक्का भी लगाया।

Advertisement

जब नईब पाकिस्तान के हसन अली की धुनाई कर रहे थे तब कप्तान बाबर आज़म का चेहरा लटका हुआ नज़र आ रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं, अगर अली के प्रदर्शन की बात करें तो वो काफी महंगे साबित हुए और अपने कोटे के चार ओवरों में 38 रन लुटवा दिए।

ये हसन अली का ही ओवर था जिसने आखिरी ओवरों में मैच का रुख अफगानिस्तान की तरफ मोड़ने का काम किया। अगर पाकिस्तान इस मैच में जीत हासिल कर लेता है तो ये उनकी लगातार तीसरी जीत होगी और वो सेमीफाइनल के और करीब पहुंच जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार