CPL 2024 Final: मोईन अली (Moeen Ali) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर गयाना अमेजन वॉरियर्स ने शनिवार (5 अक्टूबर) को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही गयाना ने फाइनल में एंट्री कर ली है, जहां उसका मुकाबला सोमवार (7 अक्टूबर) को सेंट लूसिया किंग्स से होगा। बता दें कि 45 साल के इमरान ताहिर की कप्तानी में गयाना लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बारबाडोस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई।  डेविड मिलर ने 26 गेंदों में 36 रन औऱ एलिक एथानाजे ने 24 गेंदों में 26 रन बनाए। टीम के आखिरी 5 विकेट सिर्फ 9 रन के अंदर ही गिर गए। 

Advertisement

गयाना के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए रोमारियो शेफर्ड ने 3 विकेट, मोईन अली ने 2 विकेट, गुडाकेश मोती, ड्वेन प्रीटोरियस और कप्तान इमरान ताहिर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

गयाना ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।  रहमानुल्लाह गुरबाज और मोईन अली की जोड़ी ने मिलकर टीम को तूफानी शुरूआत दी और पहले पांच ओवर में 54 रन जोड़े। गुरबाज ने 18 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें दो चौके और चार छक्के जड़े।

इसके बाद मोईन और शाई होप के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई।  होप ने 33 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए, वहीं मोईन ने 35 गेंदों में नाबाद 44 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छ्क्के लगाए। 

मोईन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गाय। 

Advertisement

बारबाडोस के लिए गेंदबाजी में महीश तीक्षणा और रेमन सामंड्स ने 1-1 विकेट चटकाया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार