भारतीय क्रिकेट में महान ऑल राउंड क्रिकेटर की बात की जाए तो युवराज सिंह का नाम सभी क्रिकेट प्रेमियों की जुबान पर सबसे पहले आता है।

Advertisement

ऐसा इसलिए क्योंकि युवराज सिंह ने अपने बेहतरीन खेल से क्रिकेट प्रेमियों को दिल जीतने में हर बार कामयाब रहे हैं। आइए जानते हैं युवराज सिंह से जुड़ी कई रोचक बातें –

Advertisement

# युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था।

# युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह खुद भारत के पूर्व तेज गेंदबाज रह चुके हैं, योगराज सिंह पंजाबी फिल्मों में भी एक्टर के तौर पर काम करते हैं।  फिल्म भाग मिल्खा भाग में योगराज सिंह ने मिल्खा सिंह के कोच की भूमिका निभाई थी।

# युवराज सिंह ने अपने वनडे करियर की शुरुआत केन्या के खिलाफ 2000 में करी थी तो टेस्ट करियर में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली में साल 2003 में खेला था।

# युवराज सिंह अपने बचपन में रोलर स्केटिंग किया करते थे इतना ही नहीं नेशनल अंडर –14 रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एक बार युवराज सिंह विजयी भी रहे। युवराज सिंह के पिता ने चैंपियनशिप में मिले मेडल को फेंककर युवराज सिंह को क्रिकेट में मन लगाने को कहा। इसके बाद से युवराज सिंह ने सिर्फ क्रिकेट में अपना मन लगाया।

Advertisement

# युवराज सिंह हमेशा 12 नंबर की जर्सी ही पहना करते थे। क्योंकि युवराज सिंह 12 नंबर को अपना लकी नंबर मानते थे।

# साल 2006 में युवराज सिंह को एक्सबॉक्स 360 वीडियो गेम का माइक्रोसोफ्ट ने अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया।

# युवराज सिंह ने एक एनिमेटेड फिल्म जिसका नाम जंबो था उस फिल्म में अपनी आवाज दी थी। जंबो नाम की मूवी को फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने निर्माण किया था। इस फिल्म में युवराज सिंह ने राज कुमार विक्रम के किरदार को अपनी आवाज से संवारा था।

Advertisement

# युवराज सिंह ने साल 2007 टी- 20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की ओवर में लगातार 6 छक्के जमाकर इतिहास रचने का कमाल कर दिखाया था।

# युवराज सिंह किसी तेज गेंदबाज को लगातार 6 छक्के जमाने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं। हालांकि 6 छक्कों का रिकॉर्ड रवि शास्त्री और साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने बनाया है लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने ऐसा कारनामा स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कर रखा है।

# 2011 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने कमाल का खेल दिखाकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन दोबारा बनानें में खास भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में युवराज सिंह के बल्ले से काफी रन निकले। वर्ल्ड कप 2011 में युवराज सिंह ने कुल 362 रन बनाए थे और साथ ही 15 विकेट चटकाए थे। जिसके कारण युवराज सिंह को “मैन ऑफ द” टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था।

Advertisement

# वर्ल्ड कप 2011 में शानदार परफॉर्मेंस करने के लिए युवराज सिंह को ऑडी Q5 कार पुरस्कार स्वरूप मिली थी। इसके अलावा युवराज सिंह को 2007 टी- 20 वर्ल्ड कप में कमाल का खेल दिखाने के बाद उन्हें पोर्श 911 ऑडी कार भी मिल चुकी है।

# साल 2011 में हुए वर्ल्ड कप में जिस तरह से युवराज सिंह ने परफॉर्मेंस किया उससे वो एक योद्दा के रूप में नजर आए। वर्ल्ड कप के तुरंत बाद युवराज सिंह कैंसर से प्रभावीत हो गए लेकिन उन्होंने फाइटर के जज्बे के साथ कैंसर जैसे बिमारी को मात दी।

# कैंसर से ऊबरने के बाद युवराज सिंह ने कैंसर से लड़ने के लिए “यूवीकेन” नामक एक संस्था शुरु की है जहां कैंसर से ग्रस्त लोग अपना ईलाज करा सके।

Advertisement

# साल 2012 में युवराज सिंह को खेल के क्षेत्र में शानदार योगदान देने के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही साल 2014 में युवराज सिंह को पद्मा श्री के गौरव से भी नवाजा गया है।

# युवराज सिंह ने बचपन में चाइल्ड एक्टर के तौर पर कई फिल्मों में अभिनय की है।

# कूच बिहार ट्रॉफी: अंडर-19 क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हुए युवराज सिंह ने दिसंबर 1999 में फाइनल मुकाबले में 404 गेंद पर 358 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

# इस पारी में युवराज सिंह ने 40 चौके औऱ 6 छक्के भी जमाए थे। सबसे दिलचस्प बात ये थी कि उस मैच में महेंद्र सिंह धोनी बिहार के तरफ से खेल रहे थे औऱ उन्होंने भी बिहार के तरफ से 84 रन बनाए थे।

# युवराज सिंह सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन हैं। युवराज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 2008 में चेन्नई टेस्ट में सचिन के साथ की गई पार्टरनरशिप को वो सबसे यादगार मानते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार