India vs Pakistan: टी 20 विश्व कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर 2021 को टक्कर होनी है। इस टक्कर से पहले टीवी चैनल आज तक के लाइव शो सलाम क्रिकेट में हरभजन सिंह शोएब अख्तर से भिड़ गए हैं। शोएब अख्तर ने आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने और पैसा कमाने का मौका नहीं दिए जाने की शिकायत की तो भज्जी ने शो की होस्ट श्वेता सिंह के सामने उन्हें लताड़ लगा दी।

Advertisement

शोएब अख्तर की बात सुनने के बाद हरभजन सिंह ने कहा, ' सीरियस कह रहा हूं हमें कोई दिक्कत नहीं है। आप लोगों को हमारे यहां बहुत प्यार मिलता है ये बात तुम्हें पता है। दिक्कत तब होती है जब किसी भी मुद्दे पर कोई भी क्रिकेटर उठकर हिन्दुस्तान की बदनामी करता है। हमारे झंडे की बदनामी करता है। तब हमें दिक्कत होती है।'

Advertisement

हरभजन सिंह की बात खत्म होती की शोएब अख्तर उनसे कुछ कहने की कोशिश करते हैं जिसपर हरभजन कहते हैं, 'सुन लो पहले मैं क्या कहना चाहता हूं। हमारा आपस में कितना प्यार है वो हम जानते हैं लेकिन हमारे लोगों को उस प्यार पर गुस्सा तब आता है जब कोई बेतुका आदमी उठकर हिन्दुस्तान के ऊपर पर ऐसे दाग लगाता है कि ये कश्मीर हमारा है, वो हमारा है।'

हरभजन सिंह कहते हैं, 'भाई ये जिनका मुद्दा है उनको संभालने दो। हमें उसमें नहीं जाना। हमारा कद उतना बड़ा नहीं है, कि हम उन मुद्दों में घुसें। हम क्रिकेटर हैं, हम क्रिकेटर बनकर रहें। हमें पाकिस्तान से भी प्यार मिला है।' वहीं हरभजन सिंह की बात सुनने के बाद शोएब अख्तर को थोड़ा नाराज देखा गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार