Harbhajan Singh fight: टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को पाकिस्तानी मीडिया और पूर्व पाक खिलाड़ियों द्वारा जानबूझकर उकसाने की कोशिश की गई जिसपर भज्जी ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है। पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी तनवीर अहमद ने लाइव शो के दौरान हरभजन सिंह को चुनौती देते हुए कहा, 'ये कह रहे हैं कि पाकिस्तान नहीं आएंगे। मेरा इनको चैलेंज हैं कि आईसीसी का कोई इवेंट पाकिस्तान में हो और ये ना आएं तो बताएं।'

Advertisement

तनवीर अहमद की बात सुनकर हरभजन सिहं उनको जवाब देते हुए कहते हैं, 'ले लिया भाई तेरा चैलेंज। भारतीय क्रिकेट बिना पाकिस्तान के सरवाइव कर सकता है। इंडियन क्रिकेट को पाकिस्तान की जरूरत नहीं है। हमें पता है कि कैसे क्रिकेट चलानी है। बात का बतंगड़ बना रहे हो आप।'

Advertisement

हरभजन सिंह कहते हैं, 'रमीज राज़ा का बयान आया था 1 साल पहले की पाकिस्तान क्रिकेट के पास पैसा नहीं हैं उन्हें बीसीसीआई की तरफ देखना पड़ता है। या फिर बीसीसीआई उन्हें मैच दे तब वो कमा पाते हैं। आपको नहीं भारत आना है आपको हमारे साथ नहीं आईसीसी का कोई इवेंट खेलना है तो ये आपकी मर्जी है। अगर हमारे प्लेयर वहां पर जाकर सेफ नहीं हैं तो नहीं भेजेंगे टीम।'

बता दें कि अपकमिंग एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है। बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान जिसमें उन्होंने कहा कि एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू में होगा पाकिस्तान में नहीं तबसे बवाल मचा हुआ है। बहरहाल टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की बात करें तो टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार