लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के दौरान ऋषभ पंत के सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के फैसले ने सभी को चौंका दिया। हरभजन सिंह ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कप्तान ही खुश नहीं होगा तो टीम कैसे जीतेगी। पंत के डगआउट में गुस्से में दिखने और टीम मैनेजमेंट से बहस की झलक भी कैमरे में कैद हुई। इस फैसले से टीम के भीतर तनातनी के संकेत मिल रहे हैं।

Advertisement

IPL 2025 के 40वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में ऋषभ पंत के सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के फैसले ने सभी को चौंका दिया। पंत आखिरी ओवर में क्रीज पर आए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मैच के दौरान पंत और एलएसजी मेंटर जहीर खान के बीच डगआउट में हुई बातचीत ने भी काफी चर्चा बटोरी।

Advertisement

VIDEO डगआउट में गुस्से में दिखे ऋषभ पंत:

इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सवाल खड़े किए। अपने यूट्यूब चैनल पर हरभजन ने कहा, "ऋषभ पंत का सातवें नंबर पर आना मेरी समझ से बाहर है। अब्दुल समद और आयुष बदोनी जैसे खिलाड़ियों को उनसे पहले भेजा गया, ये फैसला किसका था? टीम मैनेजमेंट का या खुद पंत का?"

हरभजन ने आगे कहा कि पंत मैदान पर गुस्से में नजर आए और ऐसा लग रहा था कि उन्हें कुछ ऐसा कहा गया जिससे वो खुश नहीं थे। भज्जी ने यह भी कहा कि अगर कप्तान का ही मूड खराब रहेगा तो टीम कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

गौरतलब है कि पंत आईपीएल 2025 में अब तक अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं। रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में बिकने के बावजूद वह नौ मैचों में सिर्फ 109 रन ही बना सके हैं। ऐसे में हरभजन का मानना है कि कप्तान को डिमोट करना सही फैसला नहीं था, भले ही वह फॉर्म में ना हो।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार