IND vs NZ: टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया जिसे देखकर भज्जी भड़क गए हैं। हरभजन सिंह ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालते हुए सिलेक्शन कमिटी को खरी-खरी सुनाई है। 

Advertisement

हरभजन टीम इंडिया में शेल्डन जैक्सन और मनदीप सिंह को ना चुने जाने से नाराज नजर आए। शेल्डन जैक्सन को टीम में ना चुने जाने पर भज्जी ने बड़ी बात कही है।

Advertisement

हरभजन ने लिखा, 'रणजी सीज़न 2018/19 ने 854 रन बनाए और 2019/2020 में 809 स्कोर किया। इसके अलावा उस साल रणजी चैंपियन भी। इसके बाद भी इन्हें भारत ए टीम के लिए भी नहीं चुना गया। भारत के लिए रन बनाने के अलावा उसे टीम में आने के लिए और क्या करना होगा।' हरभजन सिंह ने इस ट्वीट के साथ #shame लिखा।

मंदीप सिंह को ना शामिल करने पर भज्जी ने लिखा, ‘एक और शीर्ष खिलाड़ी को उसका बकाया नहीं मिल रहा।  मनदीप.. टीम इंडिया में यहां तक की भारत A टीम में भी नहीं चुने गए। चयनकर्ताओं को कुछ घरेलू मैचों के रिकॉर्ड देखने की जरूरत है। वरना रणजी सीजन होते ही क्यों हैं। उनके आंकड़े जो उन्होंने पिछले घरेलू सत्र में प्रदर्शन किया है।' हरभजन सिंह ने इस ट्वीट के साथ #shocking लिखा।

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नए कप्तान के रूप में रोहित शर्मा को चुना गया है। वहीं केएल राहुल टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे। विराट कोहली को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है वहीं युजवेंद्र चहल जैसे टी-20 के दिग्गज खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार