आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की टीम ने धमाकेदार आगाज़ करते हुए अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत लिए हैं और अब शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 5 रनों की जीत में पंजाब के कप्तान शिखर धवन की भी अहम भूमिका रही। धवन ने अंत तक नाबाद रहते हुए 56 गेंदों में 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम को 197 तक पहुंचाया।

Advertisement

धवन की इस पारी के बाद एक बार फिर से उनको टीम इंडिया से बाहर किए जाने का मुद्द गर्म हो गया है और अब पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सेलेक्टर्स को फटकार लगाते हुए कहा है कि शिखर धवन के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए। जिस तरह से विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल को मौके दिए गए, उसी तरह शिखर को भी मौके दिए जाने चाहिए थे ना कि ऐसे बाहर निकालना चाहिए था।

Advertisement

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, "शिखर ने कई दौरों में भारतीय टीम का नेतृत्व भी किया है लेकिन अचानक हमने देखा कि शिखर की भूमिका खत्म होने के बाद उन्हें इस तरह से दरकिनार कर दिया गया जैसे कि अब उनकी जरूरत नहीं है। मुझे ये देखकर बुरा लगा क्योंकि सभी के लिए एक जैसा मापदंड होना चाहिए। वो एक बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है।" 

आगे बोलते हुए भज्जी ने कहा, "आप उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर सकते। उसने 56 गेंदों में 86 रनों की अच्छी पारी खेली। मैं यहां किसी का नाम नहीं लूंगा। उदाहरण के लिए, रोहित शर्मा या विराट कोहली, या केएल राहुल जो बड़े नाम हैं। आपने उन्हें बहुत मौके दिए। टीम में शिखर धवन के लिए अब कोई जगह नहीं है। उन्होंने हमेशा टीम के लिए योगदान दिया है। फिर उन्हें भारतीय टीम में मौका क्यों नहीं मिल रहा है? फिटनेस की बात करें तो वो विराट कोहली जितने फिट हैं।"

आपको बता दें कि भज्जी का कहना कहीं न कहीं सही भी है क्योंकि धवन ने पिछले साल कई अंतरराष्ट्रीय दौरों पर टीम इंडिया की कप्तानी की थी। युवा इशान किशन और शुभमन गिल के उदय के बाद धवन को व्हाइट बॉल फॉर्मैट से बाहर कर दिया गया जिसके बाद से फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि अब उनकी वापसी लगभग नामुमकिन है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार