7 फरवरी। भारत को पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से पहले वनडे में हराकर 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1- 0 की बढ़त बनाली। ऐसे में अब भारतीय टीम को सीरीज बचाने के लिए दूसरा वनडे मैच जीतना ही होगा।

Advertisement

पहले वनडे में हार के बाद भारत के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने एक खास सलाह दी है। हरभजन सिंह ने कहा है कि दूसरे वनडे में भारत को कुलदीप यादव के साथ - साथ युजवेंद्र चहल को भी भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। 

Advertisement

भज्जी ने कहा कि कीवी बल्लेबाज तेज गेंदबाजों को आसानी के साथ खेलते हैं ऐसे में मिडिल ओवरों में यदि चहल और कुलदीप एक साथ गेंदबाजी करेंगे तो यकिनन न्यूजीलैंड टीम को परेशानी होगी। गौरतलब है कि पहले वनडे में भारत ने 347 रन बनाए थे लेकिन फिर भी भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार