युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) लंबे समय से इंडियन टी20 टीम से बाहर हैं। चहल ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। ऐसे में अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप में चहल के इंडियन टीम में शामिल होने की काफी कम संभावनाएं नजर आ रही हैं। इसी बीच अब पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने चहल पर एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

दरअसल, हरभजन सिंह का मानना है कि चहल मौजूदा समय में इंडियन टीम के सबसे बेहतरीन स्पिनर हैं, लेकिन उन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्यों उन्हें चयनकर्ताओं के द्वारा लगातार इग्नोर किया जा रहा है। हरभजन का कहना है कि उनके लिए चहल आज भी टी20 टीम में एक स्पिनर के तौर पर सबसे पहली पसंद हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा, 'चहल को नजरअंदाज किया जा रहा है, मुझे नहीं पता ऐसा क्यों हो रहा है। मुझे नहीं लगता कि चहल को भी इसके बारे में पता होगा। लेकिन मौजूदा समय में मुझे नहीं लगता कि चहल से अच्छा लेग स्पिनर इंडिया में कोई दूसरा मौजूद है। वो काफी बहादुर स्पिनर है। उसके पास काफी तेज दिमाग है।'

हरभजन ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने तीन स्पिनर्स

भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह का मानना है कि युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को बतौर स्पिनर टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना जाना चाहिए।

Advertisement

हालांकि ऐसा होगा ये थोड़ा मुश्किल है। आपको बता दें कि चहल मौजूदा समय में चयनकर्ताओं की पसंद नहीं हैं। वहीं वाशिंगटन सुंदर से पहले टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों को चुना जा सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार