मुंबई इंडियंस वूमेन ने गुरुवार को गुजरात जायंट्स पर शानदार 47 रन की जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार वीमेन प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल में जगह बना ली। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस एलिमिनेटर मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम ने एकतरफा अंदाज में बाजी मारी। लेकिन मैच के बाद जो नज़ारा देखने लायक था, वो था मुंबई इंडियंस के दोनों कप्तानों—हरमनप्रीत कौर और हार्दिक पंड्या—का साथ में जश्न मनाना।

Advertisement

हार्दिक पंड्या, जो इस बार मुंबई इंडियंस पुरुष टीम की कमान संभालने जा रहे हैं, खुद स्टेडियम में मौजूद थे। हाल ही में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के बाद उन्होंने मुंबई वूमेन टीम को फाइनल में पहुंचते हुए सपोर्ट किया। मैच खत्म होने के बाद हार्दिक और हरमनप्रीत की मुलाकात ने फैंस का दिल जीत लिया। फ्रैंचाइज़ी ने इस मोमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया—"Our favourite BTS clip"। दोनों कप्तानों की यह हल्की-फुल्की बातचीत और मुस्कुराहटें मुंबई इंडियंस की फैमिली जैसी यूनिटी को बयां कर गईं।

जीत के बाद MI वूमेन टीम के सेलिब्रेशन का लेवल एकदम हाई था। टीम होटल में खिलाड़ियों का ज़ोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद केक कटिंग सेरेमनी और पार्टी ने माहौल को और रंगीन बना दिया। 

मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई ने दमदार बल्लेबाज़ी की। हेली मैथ्यूज (77 रन, 50 गेंद) और नेट साइवर-ब्रंट (77 रन, 41 गेंद) ने बेहतरीन अर्धशतक जमाए। दोनों ने मिलकर मुंबई को 213/4 तक पहुंचा दिया, जो WPL प्लेऑफ्स में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। आखिरी ओवरों में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी रंग जमाया और सिर्फ 12 गेंदों में 36 रन की तूफानी पारी खेली।

214 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स की शुरुआत लड़खड़ाई रही। तीन रन आउट्स और हेली मैथ्यूज की तीन विकेटों ने उनकी रही-सही उम्मीद भी खत्म कर दी। पूरी टीम 166 रन पर सिमट गई और मुंबई ने मुकाबला 47 रन से जीत लिया। ये गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई की लगातार सातवीं जीत भी रही।

अब मुंबई इंडियंस वूमेन की टीम शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से फाइनल में भिड़ेगी। दोनों टीमें WPL के पहले सीजन से ही जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता में रही हैं। एक तरफ मुंबई के पास अनुभव और संतुलित टीम है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स लीग स्टेज में टॉप पर रहकर सीधा फाइनल में पहुंची है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार