TATA IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच एक बड़ी ट्रेड डील पर मुहर लग गई है। इस ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक (Hardik Panday) पांड्या पंजाब किंग्स (Punjab Kings) में शामिल हो गए हैं, जबकि Team India के लिए T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से जुड़ चुके हैं।
हार्दिक को करोड़ों का फायदा: IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस ट्रेड डील की जानकारी दी है। उन्होंने हार्दिक और अर्शदीप की नई सैलरी भी बताई है। अर्शदीप तो अपनी पिछली सैलरी यानी 18 करोड़ में ही मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं, लेकिन पंजाब किंग्स में एंट्री लेते ही हार्दिक पांड्या को करोड़ों को फायदा हुआ है। उनकी सैलरी 16.5 करोड़ से बढ़कर 18 करोड़ हो गई है।
हार्दिक-मुंबई दूसरी बार हुए अलग: हार्दिक पांड्या अपने IPL करियर में दूसरी बार मुंबई इंडियंस से अलग हुए है। याद दिला दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत MI के साथ की थी। वो पहली बार 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े थे। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के साथ 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL का खिताब जीता।
मुंबई के साथ सात सीजन बिताने के बाद हार्दिक 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़ गए थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात को पहले ही सीजन में चैंपियन भी बनाया। इसके बाद गुजरात 2023 में भी फाइनल तक पहुंची। हार्दिक ने 2024 में मुंबई इंडियंस में वापसी की और टीम की कप्तानी संभाली। हार्दिक ने अब तक 162 IPL मुकाबलों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट भी हासिल किए हैं।
अर्शदीप आठ साल बाद पंजाब किंग्स से अलग: भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को IPL में पहली बार पंजाब किंग्स ने ही मौका दिया था। उन्हें 2019 में 20 लाख रुपये में खरीदा गया था। तब PBKS का नाम किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) था। वो 2026 तक यानी पूरे आठ साल पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे। इसी बीच एक समय ऐसा भी आया जब पंजाब किंग्स ने अर्शदीप को टीम से रिलीज किया और फिर ऑक्शन में 18 करोड़ में खरीदा। तब हैदराबाद, राजस्थान, गुजरात, बेंगलुरु, दिल्ली और चेन्नई जैसे सभी बड़ी टीमों ने अर्शदीप के लिए बोली लगाई थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि अर्शदीप सिंह 96 IPL मुकाबलों में 111 विकेट लेकर पंजाब किंग्स के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने IPL 2025 में 21 विकेट और 2026 सीजन में 14 विकेट हासिल किए थे। उनकी बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी मुंबई इंडियंस के बॉलिंग अटैक को मजबूती देगी।