Hardik Pandya Father Death: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के पिता का कल निधन हो गया था। हिमांशु पांड्या को शनिवार की सुबह को दिल का दौरा पड़ा था। पिता के इस तरह अचानक गुजर जाने से परिवार में शोक की लहर दौड़ चुकी है। 

Advertisement

हार्दिक का अपने पिता के साथ गहरा लगाव था। ऐसे में पिता के गुजर जाने से बेटे को गहरा धक्का लगा है। हार्दिक को अपने पिता को मुखाग्नि देते वक्त उनके पास बैठकर घंटों रोते हुए देखा गया था। पिता के लिए बेटे का प्यार देखकर किसी का भी दिल पसीज़ जाए। 

Advertisement

हार्दिक पांड्या आज जिस मुकाम पर हैं उसमें उनके पिता का संघर्ष और त्याग शामिल है। हार्दिक और क्रुणाल दोनों को सफल क्रिकेटर बनाने में उनके पिता के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। हार्दिक ने अपने पिता की याद में एक पोस्ट भी शेयर किया है।

हार्दिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरे डैडी और मेरे हीरो, आपको खोना मेरे जीवन में स्वीकार करने के लिए सबसे कठिन चीजों में से एक है लेकिन आपने हमारे लिए इतनी बड़ी यादें छोड़ गए हैं कि हम केवल आपको मुस्कुराता देखने की कल्पना कर सकते हैं! आपके बेटे जहां भी खड़े हैं, वो आपकी वजह से ही हैं, आपकी मेहनत, आपका आत्म विश्वास और आप हमेशा खुश थे।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार