टीम इंडिया 19 सितंबर को मोहाली में तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 2022 एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को मस्ती भरे मूड में देखा गया। विराट कोहली को साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के साथ मजेदार और चिल अंदाज में डांस मूव्य करते हुए देखा गया।

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मजेदार डांसिग वीडियो को शेयर भी किया है। वीडियो में विराट कोहली और हार्दिक आंखों में चश्मा लगाए गाने के बीट पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं डांस के बाद विराट कोहली को खिलखिलाकर हंसते हुए भी देखा जा सकता है।

Advertisement

बता दें कि विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद एशिया कप में भारतीय टीम में वापसी की थी। एशिया कप में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा और 5 मैचों में 92 की औसत से विराट के बल्ले से 276 रन निकले। अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 122 रनों की पारी भी खेली थी।

वहीं अगर हार्दिक पांड्या की बात करें तो हार्दिक ने भी 2021 में टी 20 विश्व कप में खेलने से पहले लगभग आधे साल के लिए खुद को अनुपलब्ध कर लिया था। बाद में हार्दिक चोट से उबरे और 2022 इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार वापसी की। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स की टीम ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार