हार्दिक पांड्या इंडियन टीम के स्टार ऑलराउंडर हैं। वह विस्फोटक बैटिंग के साथ-साथ विकेट टेकिंग गेंदबाज़ी भी करते हैं जिसका टीम को काफी फायदा मिलता है। हार्दिक की तरह ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी ग्लेन मैक्सवेल ऐसी ही भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोटिंग ने हार्दिक और मैक्सवेल की तुलना करते हुए बेहतर खिलाड़ी का चुनाव किया है।

Advertisement

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर बातचीत करते हुए अपनी राय रखी। दरअसल, वह हार्दिक और मैक्सवेल में से एक बेहतर ऑलराउंडर का चुनाव नहीं कर सके हैं। रिकी पोंटिंग का मानना है कि हार्दिक गेंद के साथ ज्यादा प्रभावित कर सकते हैं, वहीं ग्लेन मैक्सवेल बल्ले के साथ टीम को ज्यादा फायदा दे सकते हैं। यही कारण है इस सवाल पर उन्होंने अपना जवाब ड्रॉ दिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा, 'बीते कुछ महीने शायद हार्दिक के करियर के सबसे बेहतर महीने थे। मुझे लगता है कि हार्दिक गेंद के साथ ज्यादा प्रभावित कर सकते हैं। वह बैट के साथ भी प्रभावित कर सकते हैं। मैक्सवेल टी-20 क्रिकेट में काफी नीचे बल्लेबाज़ी करता है। लेकिन मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया(टी-20 वर्ल्ड) में वह हार्दिक से ज्यादा रन बनाएगा। हार्दिक मैक्सवेल से ज्यादा विकेट लेंगे। मैं इसे ड्रॉ रखना चाहूंगा।'

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज में एक दूसरे के आमने-सामने है। इस सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी, लेकिन हार्दिक का बल्ला विपक्षी गेंदबाज़ों पर खूब गरजा था। उन्होंने 30 गेंदों पर 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। वहीं मैक्सवेल 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे थे। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला मेजबान भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा जिसमें भारत के लिए जीत बेहद ही जरूरी होगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार