India vs South Africa: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज से भारतीय टीम में वापसी सकते हैं। बता दें कि चोटिल होने के चलते हार्दिक पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे औऱ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बना पाए।   

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पांड्या अगले चार सप्ताह बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बिताएंगे और उनके साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ लिमिटेड  ओवरों की सीरीज के लिए फिट होने की उम्मीद है।

Advertisement

बता  दें कि साउथ अफ्रीका अगले महीने भारत दौरे पर आएगी औऱ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलेगी। 

खबर के अनुसार उन्हें क्वाड्रिसेप्स की चोट के लिए सर्जरी की आवश्यकता नहीं होगी और उन्होंने अपना रिहैब पहले ही शुरू कर दिया है। वह पिछले हफ्ते ही बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंच चुके हैं, लेकिन दीवाली के चलते कुछ दिन का ब्रेक लिया है।   

हार्दिक ने यूएई में खेले घए एशिया कप में चार पारियों में 47 रन बनाए थे औऱ गेंदबाजी में 4 विकेट हासिल किए थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उनकी जगह रिंकू  सिंह को मौका मिला था। 

भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल

Advertisement

टेस्ट सीरीज़

पहला टेस्ट मैच: 14 से 18 नवंबर तक ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा।

दूसरा टेस्ट मैच: 22 से 26 नवंबर तक बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में होगा।

Advertisement

वनडे सीरीज़

पहला वनडे: 30 नवंबर को रांची में।

दूसरा वनडे: 3 दिसंबर को रायपुर में।

Advertisement

तीसरा वनडे: 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में।

टी-20 सीरीज़

पहला टी-20 इंटरनेशनल: 9 दिसंबर को कटक में।

Advertisement

दूसरा टी-20 इंटरनेशनल: 11 दिसंबर को मुल्लांपुर में।

तीसरा टी-20 इंटरनेशनल: 14 दिसंबर को धर्मशाला में।

चौथा टी-20 इंटरनेशनल: 17 दिसंबर को लखनऊ में।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पांचवां और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल: 19 दिसंबर को अहमदाबाद में।.
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार