18 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीेएल के 14वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 46 रनों से हार झेलनी पड़ी।

Advertisement

इस मैच में जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया और फैन्स का दिल जीत लिया। इन सबके अलावा मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर इशान किशन को हार्दिक पांड्या के थ्रो से गंभीर चोट लगी जिसके कारण उन्हें आधे मैच से ही बाहर जाना पड़ा।

आगे जाने इशान किशन के चोट को लेकर आई UPDATE

 

इशान किशन के बाहर जाने से स्थानापन्न विकेटकीपर आदित्य तारे को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभानी पड़ी। इशान किशन को जैसे ही चोट लगी वैसे ही वो जमीन पर गिर पड़े।

Advertisement

ऐसे में हर कोई डर गया कि कहीं इशान किशन के आंखों पर गंभीर चोट तो नहीं लग गई है। गौरतलब है कि क्रिकेट वर्ल्ड में ऐसे विकेटकीपर भी हुए हैं जिन्हें मैचों के दौरान आंख में चोट लगी और उन्हें मजबूरन क्रिकेट से अलग होना पड़ा।

सबा करीम और मार्क बाउचर ऐसे उदाहरण है। लेकिन फैन्स के लिए खुशखबरी ये है कि इशान किशन की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। इशान किशन को जो चोट लगी है वो आंख के बगल में लगी है।

Advertisement

इशान किशन भाग्यशाली रहे कि चोट सीधे उनके आंख पर नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता है। मैच के बाद क्रुणान पांड्या ने इशान किशन के चोट के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि चोट उनकी गंभीर नहीं है। आंखों के बगल में सुजन हैं जो जल्द ठीक हो जाएगी।

यहां तक की हार्दिक पांड्या ने इशान किशन के साथ फोटो पोस्ट कर फैन्स को बताने की कोशिश की है कि किशन की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। अगले मैच में खेल सकते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार