इंदौर, 24 सितम्बर (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की तारीफ की है। पांड्या ने रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में अहम समय पर बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेल भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

Advertisement

भारत ने जब अपने चार विकेट 206 रनों पर गंवा दिए थे तब पांड्या ने टीम को जीत दिलाने का जिम्मा उठाया और सफल भी रहे। हालांकि वह जीत से 10 रन दूर रहते हुए पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए टीम इंडिया का एलान, देखें पूरी टीम

Advertisement

स्मिथ ने कहा, "हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत करते हुए अपने आप को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन मेरा मानना है कि अंत में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और हमने बुरा। अगर स्कोर 330 होता तो परिणाम कुछ और हो सकता था, लेकिन जीत का श्रेय भारत को जाता है। हार्दिक ने शानदार खेल खेला। रोहित और जिंक्स (रहाणे) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।"

 

स्मिथ ने अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच की भी तारीफ की। फिंच ने दो मैच बाहर रहने के बाद तीसरे मैच में वापसी की और 124 रनों की पारी खेली। ये भी पढें: कोहली ने बनाया विराट रिकॉर्ड, धोनी की कर ली बराबरी

स्मिथ ने कहा, "फिंची (फिंच) ने शानदार बल्लेबाजी की। उनका शतक शानदार था। 35 ओवरों तक दोनों टीमों के लिए पिच लगभग एक जैसी थी, अंत में हालांकि यह धीमी हो गई थी। हमने अंत में बाउंड्री नहीं लगाईं और उस स्कोर तक नहीं पहुंच सके जहां तक पहुंचना चाहिए था।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार