ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का कंधा और वर्कलोड मैनेजमेंट मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय बन गया है। मुंबई के क्रिकेट ऑपरेश्न निदेशक जहीर खान ने स्वीकार किया कि हार्दिक का वर्कलोड मैनेजमेंट असंतुलन बना रहा है।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के खिलाफ गत शुक्रवार को अपने पहले मैच में मुंबई ने पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था जिसमें से उसके पांचवें गेंदबाज राहुल चाहर महंगे साबित हुए थे।

Advertisement

जहीर ने कहा, "पिछले मैच में वर्कलोड के मुद्दे सामने आए। हार्दिक ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में गेंदबाजी की और आखिरी वनडे में नौ ओवर गेंदबाजी की। इसलिए हमने फिजियो की सलाह लेकर ऐसा किया।"

जहीर ने इस बात को भी स्वीकार किया कि हार्दिक का कंधा चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, "हार्दिक टीम के अहम खिलाड़ी हैं और सभी यह बात जानते हैं। उनके कंधे को लेकर कुछ चिंता का विषय है।"

हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 17 ओवर गेंदबाजी की। हालांकि उन्होंने पहले वनडे में गेंदबाजी नहीं की थी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार