टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने जो 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी शायद ही वो पारी फैंस कभी भूल पाएंगे। इस पारी के दौरान विराट कोहली ने हारिस रऊफ को दो चमत्कारिक छक्के भी मारे थे। विराट कोहली के ये छक्के देखकर पूरा क्रिकेट जगत हिल गया था। हारिस रऊफ ने तो यहां तक कह दिया कि कोहली के अलावा ये छक्के कोई मार ही नहीं सकता था।

Advertisement

विराट के वो दो छक्के फैंस तो भूलने से रहे, लेकिन लगता है खुद हारिस रऊफ भी वो छक्के नहीं भूले हैं। जी हां, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी एंकर हारिस रऊफ से विराट कोहली से जुड़ा हुए एक सवाल पूछता है। मज़े की बात ये है कि इस सवाल का जवाब देते हुए हारिस रऊफ की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में एंकर आंखों पर पट्टी बांधे हुए रऊफ से सवाल पूछता है और उन्हें हिंट देता है कि ये एक इंसान ही है, लेकिन कुछ लोग इसे इंसान नहीं समझते, फिर रऊफ पूछते हैं कि ये कोई पाकिस्तानी हैं क्या? तो एंकर कहता है, नहीं। इसके बाद एंकर एक बड़ा हिंट देते हुए कहता है कि ये "रख रख के देता है और दो तीन आपको भी रख-रख के दिए हैं।'

पाकिस्तानी एंकर का ये हिंट सुनकर ऑडियंस हंसने लगती है और रऊफ को भी हंसी आ जाती है और वो तुरंत बोल देते हैं कि कोहली है क्या। हारिस रऊफ के सही जवाब से ज्यादा इस पाकिस्तानी एंकर द्वारा दिए गए हिंट ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, अगर भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2022 में खेले गए मुकाबले की बात करें तो विराट कोहली ने उस मैच में 53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार