एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर से पहले ज़ुबानी जंग भी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो पाकिस्तान की जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं और एक तरह से वो टीम इंडिया को इस मैच से पहले चेतावनी दे रहे हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक फैन ने उन्हें याद दिलाया कि टूर्नामेंट में पाकिस्तान का भारत से दो बार सामना होगा, तो रऊफ़ ने आत्मविश्वास से जवाब देते हुए कहा, "दोनों अपने हैं, इंशाअल्लाह।"

Advertisement

रऊफ का ये बयान तो छोटा सा है लेकिन उनका ये बयान काफी कुछ कह रहा कि वो भारत के खिलाफ मैच के लिए काफी तैयार हैं। भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में एक ही ग्रुप में हैं और 14 सितंबर को एक साथ खेलने वाले हैं। अगर दोनों टीमें सुपर 4 और फ़ाइनल में पहुंचती हैं, तो संभवतः दोनों टीमें एक साथ और मैच खेलेंगी।

एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा और इसमें एशिया की 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा भी हो चुकी है। सूर्यकुमार यादव इस टीम के कप्तान होंगे जबकि उप कप्तान के रूप में शुभमन गिल की वापसी हुई है। इस टीमें यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर का नाम नहीं है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

कई पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट पंडितों ने अय्यर को टीम में ना चुने जाने और शुभमन गिल को टीम में उप कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठाए। यहां तक कि अय्यर के पिता भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पता नहीं उनके बेटे को टीम में आने के लिए और क्या करना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार