भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित एशिया कप का तीसरा मैच खेला जा रहा है। बारिश की आंख मिचौली के बीच इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन शाहीन अफरीदी एंड कंपनी ने रोहित के फैसले को गलत साबित करते हुए पावरप्ले में ही 3 विकेट झटक लिए। भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा जिन्हें शाहीन अफरीदी ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

इसके बाद विराट कोहली भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए और बल्लेबाजी करने श्रेयस अय्यर आए। लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे अय्यर ने आते ही कुछ शानदार शॉट लगाए लेकिन हारिस रऊफ की रफ्तार के आगे उन्होंने भी घुटने टेक दिए। रऊफ ने बाउंस पर अय्यर को आउट करने से पहले उनका बल्ला भी तोड़ा जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

मैच के आठवें ओवर में हारिस राउफ ने 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली और इस गेंद ने श्रेयस अय्यर का बल्ला तोड़ दिया। अय्यर के बल्ला टूटने की घटना के तुरंत बाद, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दो चौके लगाए लेकिन 10वें ओवर में हारिस रऊफ ने एक शानदार गेंद डालकर अय़्यर को पवेलियन भेज दिया। हारिस की शॉर्ट गेंद पर अय्यर ने मिडविकेट की तरफ हवाई शॉट मारा और फखर जमान ने शानदार कैच पकड़कर अय्यर को आउट कर दिया।

रऊफ की इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद शुभमन गिल भी अपना विकेट गंवा बैठे। शुभमन गिल पहली गेंद से लेकर 15वें ओवर तक क्रीज पर रहे लेकिन इस दौरान वो संघर्ष ही करते रहे। गिल ने हारिस रऊफ की गेंद पर आउट होने से पहले 32 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार