Harmanpreet Kaur 100 T20I As a Captain: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला शनिवार (5 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा इतिहास रच दिया।

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला हरमनप्रीत कौर का भारतीय टीम की कप्तान के तौर पर 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच है। इसके साथ ही वह महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट में 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

हरमनप्रीत ने साल 2012 में भारतीय महिला टीम की टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी संभाली थी। इसके बाद से वह लंबे समय से टीम की कमान संभाल रही हैं और इस दौरान भारतीय क्रिकेट में बतौर कप्तान कई अहम मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले 149 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की थी। इनमें टीम ने 87 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि 57 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 5 मुकाबले ऐसे रहे जिनका कोई नतीजा नहीं निकल सका।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हरमनप्रीत काफी आगे हैं। उनके बाद श्रीलंका की चमारी अटापट्टू ने 121, बुरुंडी की मैरी बिमेनिमाना ने 101 और ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग ने 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

  • 150 - हरमनप्रीत कौर (भारत)
  • 121 - चमारी अथापथु (श्रीलंका)
  • 101- मैरी बिमेनिमाना (बुरुंडी)
  • 100 - मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलियाई)

वहीं, मैच की बात करें तो पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तूबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार