Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) ने बीते रविवार, 13 सितंबर को दुबई के मैदान पर विमेंस एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर चैंपियन का खिताब जीता। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने इतिहास रचकर महान मिताली राज (Mithali Raj) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विमेंस एशिया कप की नंबर-1 कप्तान: 37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने चौथी बार विमेंस एशिया कप का टाइटल जीता है। खास बात ये है कि अब हरमनप्रीत कौर इस टूर्नामेंट के इतिहास की नंबर-1 कप्तान बन गईं हैं। उन्होंने भारत की ही पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज़ मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है। मिताली की कैप्टेंसी में भारत ने तीन बार एशिया कप का टाइटल जीता था।
बताते चलें कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने साल 2012, 2016, 2022 और अब 2026 में एशिया कप की ट्रॉफी जीती। वहीं मिताली राज की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने साल 2005, 2006 और 2008 में ये टाइटल जीता। इनके अलावा ममता माबेन की कप्तानी में भी भारत ने साल 2004 में विमेंस एशिया कप जीता था।
मैच का हाल: विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल दुबई के मैदान पर खेला गया था जहां टीम इंडिया की कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने ही टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। कैप्टन कौर के फैसले को भारतीय सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने सही साबित किया और पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 129 रन ठोके दिए।
Also Read: LIVE Cricket Score
स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर 59 रन बनाए, वहीं शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। इस शानदार शुरुआत के दम पर टीम इंडिया ने अपनी पारी के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन जोड़े। गौरतलब है कि इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में ऑलआउट होकर 111 रन बना पाई और ऐसे टीम इंडिया ने 72 रनों से फाइनल जीता। टीम इंडिया ने रिकॉर्ड आठवी बार विमेंस एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।