मलेशिया, 10 जून (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश की महिलाओं ने एक रोमांचक मुकाबले में छह बार के चैम्पियन भारत को हराकर रविवार को यहां पहली बार टी-20 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। महिला एशिया कप के इतिहास पहली बार भारत के अलावा किसी अन्य देश ने यह खिताब पर कब्जा किया है। 2004 से 2008 तक इस टूर्नामेंट के मुकाबले में 50 ओवर फॉरमेट के हुआ करते थे लेकिन 2012 से इसे 20 ओवर का कर दिया गया।

Advertisement

भारत की ओर से दिए गए 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज शमिमा सुल्तान (16) और अयशा रहमान (17) ने बांग्लादेश को ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 35 रने जोड़े। 

Advertisement

लेग स्पिनर पूनम यादव ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट करके मैच में भारत की वापसी कराई। यादव ने फरजाना हक को 11 के निजी स्कोर पर पवेलियन विपक्षी टीम के कुल स्कोर 55/3 कर दिया। 

निगार सुल्ताना (27) और रुमाना अहमद (23) ने चौथे विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। सुल्ताना को यादव ने अपना चौथे शिकार बनाया, उन्होंने मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लिए।

चौथा झटका लगने के बाद बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और अंतिम ओवर में उन्हें जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी। ऐसी मुश्किल परिस्थिति में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुद गेंदबाजी का जिम्मा उठाया। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और मैच को अंतिम गेंद तक ले गई।

Advertisement

बांग्लादेश को जीत के लिए अंतिम गेंद पर दो रनों की आवश्यकता थी। कौर ने अच्छी गेंद डाली, बल्लेबाज जहांआरा आलम ने मिडविकेट की तरफ शॉट खेला लेकिन दिप्ती शर्मा गेंद को विकेटकीपर के दस्तानों तक पहुंचाने में कामयाब नहीं हो पाई और भारत को पहली बार बिना खिताब के टूर्नामेंट से वापस लौटना पड़ा। 

 

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवारों में नौ विकेट के नुकसान पर कुल 112 रन बनाए।

भारत की शुरूआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (7) एवं मिताली राज (11) पहले विकेट के लिए केवल 12 रन ही जोड़ सकीं। मंधाना को कप्तान सलमा खातून ने रन आउट करके भारत को पहला झटका दिया। 

Advertisement

शुरूआती झटका लगने के बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और टीम को स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 32 रन हो गया। हरमनप्रीत एवं वेदा कृष्णमूर्ति (11) के बीच पांचवें विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई। कृष्णमूर्ति को आउट करके इस साझेदारी को सलमा खातून ने तोड़ा। 

अंतिम ओवरों में तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (10) एवं हरमनप्रीत के बीच में 33 रनों की साझेदारी हुई और भारत का कुल स्कोर 112 तक पहुंच पाया।

बांग्लादेश की ओर से खादिजा तुल कुबरा और रूमाना अहमद ने दो-दो विकेट लिए जबकि सलमा खातून एवं जहांआरा आलम को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

रूमाना अहमद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार