पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का शुक्रवार को आईपीएल के 14वें सीजन के 27 वें मैच में जल्दी आउट होना उन्हें निराश नहीं करता क्योंकि उन्हें पता था कि उन्हें दूसरा मौका मिलेगा।

Advertisement

सीजन का अपना पहला आईपीएल मैच खेलने वाले बरार ने पहले दो ओवर में 17 रन खर्च किए। लेकिन तीसरे ओवर में उन्होंने वापसी की और पहले दो गेंदों पर उन्होंने कोहली और ग्लैन मैक्सवेल को चलता किया।

Advertisement

बरार ने मैच के बाद कहा, "जब कोहली ने मुझे मारा तो मैं घबराया नहीं था क्योंकि एक गेंदबाज को हमेशा वापसी का दूसरा मौका मिलता है। मेरा पहला आईपीएल विकेट कोहली पाजी का विकेट था और यह बहुत खास है। इसके बाद मैं फ्लो में आ गया। छक्का लगने के बाद मझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ क्योंकि एक गेंदबाज के पास हमेशा वापसी करने का मौका होता है। इसलिए मुझे पता था कि मैं वापसी कर सकता हूं।"

बरार ने बल्लेबाजी में भी 17 गेंदों पर नाबाद 25 रनों की पारी खेली। उन्होंने कहा, "जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो, उस समय एक-दो ओवर टाइम दिया, राहुल पाजी ने समझाया कि जैसा खेलता है, वैसा खेल। जब भी पंजाबी मैदान पर उतरता है, सभी को पता चल जाता हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार