New Zealand vs England 1st Test: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में धमाकेदार पारी से इतिहास रच दिया। 25 साल ब्रूक ने 197 गेंदों में 171 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 चौके औऱ 3 छक्के जड़े। बता दें कि जब ब्रूक बल्लेबाजी करने आए तो इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 45 रन था। इस शतकीय पारी के दौरान ब्रूक ने कई खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

ब्रूक क्राइस्टचर्च में एक टेस्ट पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।  उन्होंने न्यूजीलैंड के जो बर्न्स को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2016 में यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ 170 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

ब्रूक 26 साल से कम की उम्र में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए हैं।  अपना सातवां शतक जड़कर उन्होंने पूर्व बल्लेबाज इयान बेल की बराबरी की है। एलिस्टर कुक (15), जो रूट (11) और इयान बॉथम (8) उनसे आगे हैं। 

इसके अलावा 26 साल से कम की उम्र में वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा बार 150 या उससे ज्यादा की पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ब्रूक का यह इस फॉर्मेट में चौथा 150 प्लस स्कोर है। इस लिस्ट में उन्होंने एलिस्टर कुक, वॉली हैमंड और लियोनार्ड हटन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है। 

गौरतलब है कि ब्रूक के शतक के दम पर इंग्लैंड ने खराब शुरूआत के बाद पहली पारी में 499 रन बनाकर 151 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 348 रन बनाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार