इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक का मानना है कि भारतीय टीम एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड से डरी हुई थी इसीलिए उन्होंने काफी बड़ा टारगेट उनके सामने रखा था। इसके अलावा हैरी ब्रूक ने ये भी माना कि बाकी बचे मैचों में भी फैंस को एंटरटेनमेंट के साथ-साथ करीबी मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Advertisement

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले ब्रूक ने कहा, "हां, बिल्कुल। हम जितना हो सके खेल भावना के अनुसार खेलने की कोशिश करते हैं। हां, मुझे लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों पर दबाव था। कम स्कोर का पीछा करते हुए, लेकिन एक कठिन पिच पर, इससे उन पर थोड़ा और दबाव पड़ सकता था और शुक्र है कि वो लड़खड़ा गए और हमने मैच जीत लिया।"

Advertisement

इसके साथ ही ब्रूक ने भारतीय टीम पर तंज कसते हुए कहा, "हमने एजबेस्टन में उन्हें हमारे लिए एक अविश्वसनीय स्कोर बनाते देखा। ज़ाहिर है, वो हमें एक ऐसा स्कोर देने से थोड़ा डरे हुए थे जो हम हासिल कर सकते थे। इससे हमें फ़ायदा हुआ और आगे के मैचों के लिए भी हमारा आत्मविश्वास बढ़ा। हेडिंग्ले में उस स्कोर का पीछा करना भी एक अविश्वसनीय जीत थी। फिर ज़ाहिर है, आखिरी विकेट लेने के लिए हमने जो संघर्ष, दृढ़ संकल्प दिखाया और उस पूरे दौर में, जब हम विकेट नहीं बना पा रहे थे, स्टोक्स ने जो कौशल और धैर्य दिखाया, वो देखना शानदार था। मुझे यकीन है कि इसने सभी को अपनी सीटों से बांधे रखा होगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अब मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारतीय टीम 1-2 से पीछे है और उन्हें सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। इस मैच से पहले भारतीय टीम में कुछ बदलाव होने की भी आशंका है। अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं और नीतिश कुमार रेड्डी बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं और ऐसे में भारतीय टीम में क्या बदलाव होंगे ये देखना दिलचस्प होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार