Harry Brook Replicates Pant Style: मैनचेस्टर टी20 में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका पर जमकर कहर बरपाया। फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी, वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने एक ऐसा शॉट खेला जिसने सबको ऋषभ पंत की याद दिला दी। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में 300 से ज्यादा रन बनाकर सीरीज में जबरदस्त वापसी की और अब सबकी नजरें नॉटिंघम में होने वाले सीरीज के फाइनल मुकाबले पर टिकी होंगी।

Advertisement

शुक्रवार (12 सितंबर) को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में मैनचेस्टर का मैदान रन बरसाने का गवाह बना। इंग्लिश बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही अफ्रीकी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फिल सॉल्ट और जोस बटलर की ओपनिंग जोड़ी ने महज 7.5 ओवर में 126 रन जोड़ दिए। बटलर 30 गेंदों पर 83 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े।

Advertisement

फिल सॉल्ट ने एक छोर से तूफानी पारी जारी रखी और सिर्फ 39 गेंदों में शतक पूरा कर दिया। यह किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। सॉल्ट ने पारी में 60 गेंदों में कुल 141* रन बनाए जिसमें 15 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। कप्तान हैरी ब्रूक ने भी 21 गेंदों पर नाबाद 41 रन की तेज़ पारी खेली। इसी दौरान ब्रूक ने लिज़ाद विलियम्स पर एक अनोखा शॉट खेला जिसे देखकर फैन्स को ऋषभ पंत का अंदाज़ याद आ गया।

VIDEO:

इंग्लैंड ने अपने 20 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट खोकर 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और दुनिया की तीसरी टीम बन गई जिसने टी20 में 300+ का आंकड़ा पार किया।

जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 16.1 ओवर में सिर्फ 158 रन पर सिमट गई। कप्तान एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उनके अलावा ब्योर्न फोर्टुइन (32) और ट्रिस्टन स्टब्स (23) ने कुछ रन जोड़े, लेकिन बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट झटके, जबकि सैम कुरेन, लियाम डॉसन और विल जैक्स ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। अब तीसरा और निर्णायक मुकाबला 14 सितंबर को नॉटिंघम में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार