एशेज सीरीज 2023 के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मार्क वुड की गेंद पर हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का भागते हुए शानदार कैच पकड़ा। स्टार्क वुड की गति को अच्छे से समझ नहीं पाए और ब्रूक को अपना कैच दे बैठे। आपको बता दे कि लगातार बारिश के कारण तीसरे दिन के शुरूआती दो सेशन का गेम रद्द करना पड़ा था। 

Advertisement

पारी का 59वां ओवर करने आये मार्क वुड ने चौथी गेंद शार्ट लेंथ और स्टंप्स की ओर डाली। वहीं स्टार्क ने इस गेंद पर फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन वो नहीं हुआ और गेंद बल्ले से टकराते हुए हवा में चली गयी। शार्ट लेग पर खड़े हैरी ब्रूक ने तेजी से दौड़ते हुए डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। बेयरस्टो भी कैच के लिए आ रहे है इस वजह से बीच में ब्रूक रुके थे लेकिन अंत में उन्होंने हेलमेट के साथ ही डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। स्टार्क 16(19) रन बनाकर आउट हुए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 60.4 ओवरों में 263 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाये। उन्होंने 118 गेंद में 118 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके अलावा ट्रैविस हेड ने 39(74) रन बनाये। अपनी इस पारी में हेड ने 5 चौके जड़े। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट तेज गेंदबाज मार्क वुड ने चटकाए। उनके अलावा 3 विकेट क्रिस वोक्स के खाते में गए। वहीं 2 विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड लेने में सफल रहे। 

इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 60.4 ओवरों में 237 के स्कोर पर ढेर हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान बेन स्टोक्स के बल्ले से निकले। उन्होंने 108 गेंद में 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। उनके अलावा जैक क्रॉली ने 39 गेंद में 3 चौको की मदद से 33 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट कप्तान पैट कमिंस के खाते में गए। उनके अलावा 2 विकेट मिचेल स्टार्क ने लिए। एक-एक विकेट मिचेल मार्श और स्पिनर टॉड मर्फी के खाते में गया। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड।  

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार