3 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। नॉटिंघमशायर ने नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट के फाइनल मुकाबले में वारविकशायर को 22 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। यह पहली बार है जब नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट चैंपियन बना है। नॉटिंघमशायर की जीत के हीरो समित पटेल रहे जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ फील्डिंग में भी कमाल किया। पटेल ने नाबाद 64 रन की पारी खेलने के साथ वारविकशायर के सलामी बल्लेबाज एड पोलक को रन आउट किया। 

Advertisement

जीत के लिए 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारविकशायर 20 ओवरों में 8 विकेट पर 168 का स्कोर ही बना सकी। 

Advertisement

वारविकशायर के लिए सैम हैन ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। इसके अलावा इसके अलावा कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 27 रन और एरॉन थॉम्पसन ने 26 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS 

नॉटिंघमशायर के लिए सबसे सफल गेंदबाज हैरी गर्नी रहे। उन्होंने 4 ओवरों में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा जेक बॉल ने 2 और डेनियल क्रिस्टियान ने 1 विकेट हासिल लिया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी नॉटिंघमशायर ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर पर 190 रन बनाए। सिर्फ 30 रन पर तीन विकेट गवांने के बाद ब्रैंडन टेलर और समित पटेल ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 78 गेंदों में 132 रन जोड़े। टेलर ने 49 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। वहीं समित पटेल 42 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

अंत में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए डेनियल क्रिस्टियन ने 8 गेंदों दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाए।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS    

Advertisement

वारविकशायर की ओर क्रिस वोक्स ने 29 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा कॉलिन डे ग्रांडहोम के हिस्से में एक विकेट आया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार