Hasan Ali Fielding: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एक और बीग बैश लीग (BBL) में चर्चा का विषय बन गए हैं, लेकिन अच्छे प्रदर्शन के लिए नहीं। धीमी बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद रिजवान को रिटायर्ड आउट करने के बाद मंगलवार (13 जनवरी) को बिग बैश मैच में खराब फील्डिंग के चलते पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली चर्चा में आए। 

Advertisement

यह वाकया हुआ मेलबर्न स्टार्स औऱ एडिलेड स्ट्राईकर्स के बीच हुए मुकाबले में। स्टार्स 84 रन के छोटे  लक्ष्य का पीछा कर रही थी और आठवें ओवर में स्कोर 2 विकेट पर 35 रन था। तबरेज शम्सी गेंदबाजी कर रहे थे और बल्लेबाज ने पांचवीं गेंद कवर के क्षेत्र में खेली। 

Advertisement

हसन अली गेंद को बाउंड्री पार जाने से रोकने के लिए दौड़े। हालांकि उन्होंने बुरी तरह गलत आकलन किया और बहुत मेहनत के बाद भी गेंद उनके हाथ से फिसल गई और बाउंड्री की तरफ चली गई। 

रिप्ले के बाद थर्ड अंपायर ने चौके की पुष्टि की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर हसन की यह वीडियो वायरल हो गई। 

इस मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने एडिलेड स्ट्राईकर्स को 6 विकेट से हरा दिया। स्ट्राईकर्स की टीम 19.3 ओवर में 83 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के 9 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। 

Advertisement

स्टार्स के लिए टॉम कुरेन ने 4 विकेट, मिचेल स्वैपसन ने 3 विकेट और कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट लिए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में मेलबर्न की टीम ने 15.1 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। जिसमें थॉमस फ्रेजर रोजर्स ने 32 रन और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 23 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार