पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) ने ऑस्ट्रेविया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अपने खराब प्रदर्शन के लिए मांफी मांगी है। हसन अली ने कहा है कि वह बाकी सब के मुकाबले ज्यादा निराश हैं और उन्होंने करियर के इस बुरे दौर से मजबूती के साथ वापसी करने का संकल्प लिया।

Advertisement

बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में 19वें ओवर के दौरान अली ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर डीप मिड-विकेट पर मैथ्यू वेड का कैच छोड़ दिया था। अली की यह गलती पाकिस्तान को बहुत भारी पड़ी औऱ वेड ने अगली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से जीता दिया। 

Advertisement

पाकिस्तान अकेली टीम थी जो सुपर 12 राउंड के लगातार सभी पांच मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। 

हसन ने ट्वीट किया, “मैं जानता हूं कि आप सभी निराश हैं क्योंकि मेरा प्रदर्शन आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। लेकिन मुझसे ज्यादा दुखी कोई और नहीं होगा। मुझसे रखने वाली उम्मीदों को मत बदलिए। जब तक संभव हो मैं उच्चतम स्तर पर पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करना चाहता हूं, इसलिए मैं कड़ी मेहनत करने में जुट रहा हूं। यह खराब समय मुझे मजबूत बनाएगा।”

हसन ने आगे कहा, “आप सबके मैसेज, ट्वीट, पोस्ट, फोन और दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया- मुझे इनकी बहुत जरूरत थी।” 

हसन ने पाकिस्तान को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम रोल निभाया था। लेकिन सेमीफाइनल में कैच छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच  रविवार (14 नवंबर) रात को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार