पाकिस्तान के गन गेंदबाज़ हसन अली ने टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान को नए कप्तान का सबसे बेहतर विकल्प बताया है। हसन अली का मानना है कि शादाब खान पाकिस्तान टीम की कप्तानी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह बेहतरीन कप्तान साबित हो सकते हैं। बीते समय में बाबर आजम की कप्तानी पर काफी सवाल उठे हैं और खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि पीसीबी जल्द ही उनसे कप्तानी छीन सकती है।

Advertisement

हसन अली ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी राय सभी के सामने रखी। उन्होंने कहा, 'वह (पाकिस्तान की कप्तानी के लिए) तैयार है। उन्होंने PSL में बतौर कप्तान खुद को साबित किया है। मुझे लगता है कि उसने दो मैचों में पाकिस्तान की अगुवाई भी की है, इसलिए मुझे लगता है कि वह तैयार है। वह किसी भी चुनौती के लिए हमेशा तैयार रहता है और अपना बेस्ट देता हैं।'

Advertisement

बता दें कि हाल ही में बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। बाबर के बैट से भले ही रन निकले हैं, लेकिन टीम अपने घर पर भी मैच हारी है। यही कारण है पाकिस्तानी फैंस अपने कप्तान से नाराज है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही PCB बाबर से कप्तानी छीन सकती है। वहीं बात करें अगर शादाब खान के बारे में तो यह हरफनमौला खिलाड़ी वॉइट बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान का उप्तान हैं और पाकिस्तान सुपर लीग में वह इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम की अगुवाई करते हैं।

अगर बाबर आजम को आगामी समय में पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़नी पड़ती है तो ऐसे में शादाब खान, शान मसूद या शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के नए लीडर के तौर पर नज़र आ सकते हैं। गन गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी भी पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स टीम की अगुवाई करते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार