India vs England 2nd Test: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। पहली पारी में भारतीय टीम ने 364 रन बनाए हैं और उसके बाद इंग्लैंड ने भी दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने डेन लॉरेंस की जगह हसीब हमीद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था और 24 वर्षीय हसीब हमीद से उम्मीद थी कि वो इस मौके का फायदा उठाएंगे और इंग्लैंड के लिए बड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन लगभग 57 महीनों बाद टीम में वापसी करने के बाद हमीद सिर्फ एक गेंद खेल पाए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

Advertisement

दूसरे दिन के आखिरी सेशन के पहले ही ओवर में सिराज ने डॉम सिब्ली और हासिब हमीद को पवेलियन भेजकर पूरे मैच का रुख पलट दिया। इस सीरीज का अपना पहला मैच खेल रहे हमीद को तो पता ही नहीं लगा कि वो कब मैदान पर आए और कब पवेलियन चले गए।

सिराज ने पहली ही गेंद पर हमीद को क्लीन क्लीन बोल्ड करके भारत को मैच में मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। हासिब सिराज की सीधी गेंद को मिस कर बैठे और क्लीन बोल्ड हो गए। अब हमीद के पास खुद को साबित करने के लिए दूसरी पारी होगी और वो चाहेंगे कि अपने प्रदर्शन से वो इंग्लैंड मैनेजमेंट को खुश कर सकें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार