लंदन, 7 सितम्बर | इंग्लैंड के खिलाफ जारी वन डे श्रृंखला के शेष मैचों के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब और हरफनमौला खिलाड़ी जॉन हेस्टिंग्स को ऑस्ट्रेलियाई वन डे टीम में वापस बुला लिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सीए ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "दोनों खिलाड़ियों को चोटिल शेन वाटसन और नेथन कोल्टर नील की जगह टीम में बुलाया गया है।"

Advertisement

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक और बदलाव करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में हुए दूसरे वन डे मैच के दौरान चोटिल हुए डेविड वॉर्नर की जगह एरॉन फिंच को टीम में शामिल किया गया है।दूसरे वन डे के दौरान वॉर्नर के बाएं हांथ अंगूठा फ्रैक्चर हो गया, हालांकि यह मैच ऑस्ट्रेलिया 64 रनों से जीतने में सफल रहा।

Advertisement

इसी मैच के दौरान वाटसन की दाहिनी पिंडली में खिंचाव आ गया, जबकि कोल्टर नील के दाहिने जांघ की मांसपेशी खिंच गई। वाटसन और कोल्टर नील श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं।

हैंड्सकॉम्ब इंग्लिश काउंटी के लिए बीती गर्मियों में ग्लूसेस्टरशायर के लिए खेल चुके हैं, साथ ही ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से हाल ही में भारत का दौरा भी किया।वहीं हेस्टिंग्स काउंटी क्लब डरहम के लिए खेलते रहे हैं।

हैंड्सकॉम्ब को जहां अभी सीनियर स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करना है, वहीं हेस्टिंग्स एक टेस्ट, 11 अंतर्राष्ट्रीय वन डे तथा तीन अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेल चुके हैं।

(आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार