दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2025 के 68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने महज 37 गेंदों में IPL 2025 का अपना पहला शतक जड़कर इतिहास के सबसे तेज़ शतकों में स्थान हासिल किया। इस धमाकेदार पारी के दम पर SRH ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 278 रन बनाए, जो IPL के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए 68वें मैच में हेनरिक क्लासेन ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। क्लासेन ने महज 37 गेंदों में IPL 2025 का अपना पहला शतक पूरा किया, जो SRH के लिए IPL इतिहास का सबसे तेज़ शतक भी साबित हुआ। इससे पहले यह रिकॉर्ड ट्रैविस हेड के नाम था।

Advertisement

क्लासेन की इस पारी ने उन्हें IPL इतिहास के तीसरे सबसे तेज़ शतक के खिलाड़ी के रूप में भी दर्ज कराया, जहां वह युसूफ पठान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। IPL में सबसे तेज शतकों की लिस्ट में क्रिस गेल, वैभव सूर्यवंशी के नाम हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज़ शतक:

  1. 30 गेंद – क्रिस गेल बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2013
  2. 35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी बनाम गुजरात टाइटंस, 2025
  3. 37 गेंद – हेनरिक क्लासेन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2025*
  4. 37 गेंद – यूसुफ पठान बनाम मुंबई इंडियंस, 2010

क्लासेन ने वैभव अरोड़ा की गेंद पर डीप मिडविकेट की तरफ शॉट खेलकर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 7 चौके लगाए और अपनी टीम को जबरदस्त स्कोर तक पहुंचाया।

क्लासेन की इस आतिशी पारी के साथ ही SRH के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने भी अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे टीम ने कुल 20 ओवर में 278 रन बनाकर IPL इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। KKR के गेंदबाज इस बड़े स्कोर के सामने पूरी तरह दब गए।

Advertisement

इस मैच में हेनरिक क्लासेन ने IPL में कुल दूसरा शतक बनाया है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार