सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने अपनी फील्डिंग से सबका ध्यान खींच लिया। पहले एक मौका छोड़ने के बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए आयुष म्हात्रे का शानदार कैच लपका। यह कैच इतना मुश्किल था कि हर कोई देखकर दंग रह गया।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार (18 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने मैदान पर शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया। उन्होंने आयुष म्हात्रे का एक बेहतरीन कैच पकड़कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
दरअसल, क्लासेन ने इससे पहले आयुष म्हात्रे का एक कैच छोड़ दिया था, जिससे आयुष म्हात्रे को जीवनदान मिल चुका था। म्हात्रे तेजी से रन जोड़ रहे थे और टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। लेकिन क्लासेन ने अपनी गलती को जल्दी ही सुधार भी लिया। पारी के पांचवे ओवर में नितीश कुमार रेड्डी की चौथी गेंद पर पर म्हात्रे ने ऑफ साइड की ओर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में उठ गई।
क्लासेन ने बेहतरीन जजमेंट दिखाते हुए पिछे की ओर छलांग लगाई और हवा में शानदार डाइव लगाकर गेंद को लपक लिया। यह कैच देखने में जितना आसान लग रहा था, उतना ही मुश्किल था। इस शानदार कैच के साथ ही आयुष म्हात्रे की तूफानी पारी का अंत हुआ। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में 30 रन बनाए, लेकिन क्लासेन की इस फील्डिंग ने उन्हें ज्यादा देर टिकने नहीं दिया।
VIDEO:
मैच की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली और हेनरिक क्लासेन ने भी अहम 39 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसकी बदौलत SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में CSK की टीम 184 रन तक ही पहुंच सकी। टीम के लिए मैथ्यू शॉर्ट (34) और आयुष म्हात्रे (30) ही कुछ रन जोड़ पाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में जगह बना ली, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन चौथी हार का सामना करना पड़ा।