एडिलेड स्ट्राइकर्स ने बीबीएल 2021-22 के नॉकआउट मुकाबले में सिडनी थंडर्स को 6 रन से हराकर चैलेंजर मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया है जहां उनका मुकाबला सिडनी सिक्सर्स के साथ होगा और जो वो मैच जीतेगा उसका मुकाबला फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ होगा।

Advertisement

अगर इस मैच की बात की जाए तो एक समय सिडनी की टीम ये मैच जीतती हुई नजर आ रही थी लेकिन आखिरी ओवर में एलेक्स रॉस के आउट होते ही उनकी उम्मीदें खत्म हो गई। हेनरी थॉर्नटन ने रॉस को आउट करने के लिए एक ऐसा कैच पकड़ा जिसकी तारीफ सोशल मीडिया पर भी हो रही है।

Advertisement

रॉस 56 पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे और 3 गेंदों में 9 रनों की जरूरत थी उन्होंने हैर्री कॉनवे की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेला लेकिन गेंद उनके बल्ले पर नहीं आई और उनके बल्ले के किनारे पर लगकर गेंद फाइन लेग की तरफ जा रही थी तभी विकेटकीपर एलेक्स कैर्री कैच पकड़ने के लिए भागे लेकिन थॉर्नटन भी उसी कैच का इंतज़ार कर रहे थे।

कैर्री सीधा थॉर्नटन से जा टकराए और ऐसा लगा कि ये कैच तो छूटेगा ही और साथ ही ये दोनों खिलाड़ी भी चोटिल हो गए हैं। लेकिन थॉर्नटन ने ना सिर्फ ये अविश्वसनीय कैच पकड़ा बल्कि खुद को और कैर्री को चोटिल होने से भी बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार