जोहान्सबर्ग, 2 मई| साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ जारी जंग में योगदान देने के लिए अपना ऐतिहासिक पारी वाला बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है।

Advertisement

गिब्स अपने उस ऐतिहासिक बल्ले को नीलाम करेंगे जिससे उन्होंने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी इस पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से मिले रिकॉर्ड 438 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था और मैच जीता था।

Advertisement

46 साल के गिब्स ने 14 साल पहले 12 मार्च 2006 को रिकॉर्ड पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका ने उस रोमांचक मैच को एक गेंद शेष रहते एक विकेट से अपने नाम किया था।

गिब्स ने ट्विटर पर कहा, " सुपरस्पोर्ट उस मैच को दिखा रहा है जिसमें हमने 438 रन बनाकर मैच जीता था। उस मैच में मैंने जिस बल्ले का इस्तेमाल किया था, उसे मैं कोविड-19 फंड के लिए नीलाम करूंगा। उस बल्ले को मैंने इतने सालों तक संभाल कर रखा था।"

उस रिकॉर्ड पारी के समय साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कोच रहे मिकी आर्थर ने ट्वीट कर गिब्स के इस कदम की सराहना की।

आर्थर ने गिब्स के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, " बहुत अच्छा काम हर्शल। इसकी प्रशंसा होनी चाहिए।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार