18 जनवरी। राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया। इस जीत में केएल राहुल हीरों साबित हुए जिन्होंने केवल 52 गेंद पर 80 रनों की तूफानी पारी खेली और भारत के स्कोर को 340 रन पर ले जाने में खास भूमिका निभाई।

Advertisement

इसके साथ - साथ केएल राहुल ने विकेटकीपिंग से भी कमाल किया और एक बेहतरीन स्टंपिंग भी की। केएल राहुल को उनके शानदार बल्लेबाजी औऱ विकेटकीपिंग के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। केएल राहुल के अलावा धवन ने 96 रनों की पारी खेली।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 2 वनडे में धवन ने अर्धशतक जमाने का कमाल किया। भले ही धवन दूसरे वनडे में शतक से चूक गए लेकिन अपनी पारी से कप्तान कोहली का दिल जीत लिया। 

मैच के बाद कोहली ने धवन की भी तारीफ की और कहा कि धवन काफी समय से चोटिल रहे थे। ऐसे में उनके लिए यह दो वनडे मैच काफी अहम था। इन दोनों मैचों में धवन ने शानदार परफॉर्मेंस किया। धवन में मैच का पासा पलटने की क्षमता रखने वाले बल्लेबाज हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार