IPL 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सभी टीमें अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और टीम के सबसे बड़े सितारों में से एक रोहित शर्मा भी अब ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बन गए हैं। लेकिन इस बार उनकी एंट्री कुछ अलग ही अंदाज में हुई।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा का एंट्री सीन किसी हॉलीवुड मूवी के हीरो से कम नहीं लग रहा। ब्लैक सूट, ब्लैक सनग्लासेज और हाथ में बल्ला... ‘हिटमैन’ जब दरवाजा खोलकर बाहर आते हैं तो उनका स्वैग देखने लायक होता है। इससे पहले वीडियो में दिखाया जाता है कि कुछ लोग उन्हें ‘टारगेट’ करने की प्लानिंग कर रहे होते हैं। लेकिन रोहित का कॉन्फिडेंस और एटीट्यूड पूरे माहौल को बदल देता है।

Advertisement

यह रहा VIDEO:

दरअसल, रोहित शर्मा हाल ही में टीम इंडिया के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर लौटे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उनकी 76 रनों की मैच विनिंग पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मौकों के खिलाड़ी हैं। प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद रोहित ने कुछ वक्त मालदीव में अपने परिवार के साथ बिताया और अब एक बार फिर मैदान पर लौट आए हैं, इस बार मिशन IPL 2025 के लिए।

मुंबई इंडियंस ने इस बार अपना प्री-सीजन कैंप मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगाया है, जहां सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। रोहित के लौटने से टीम का मनोबल भी काफी बढ़ा है। भले ही वह अब टीम के कप्तान नहीं हैं, लेकिन उनका अनुभव और मौजूदगी MI कैंप के लिए किसी ताकत से कम नहीं।

रोहित शर्मा की नजरें इस बार मुंबई इंडियंस को छठा IPL टाइटल दिलाने पर हैं। MI अपने IPL 2025 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। फैंस को उम्मीद है कि रोहित की बैटिंग इस बार भी वही क्लास दिखाएगी, जो उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दिखाई थी।

Advertisement

मुंबई इंडियंस का अपडेटेड स्क्वाड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, विल जैक, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, वेंकट सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर, सूर्यकुमार यादव

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार