3 जुलाई। टी-20 क्रिकेट में एरॉन फिंच (172) द्वारा खेली गई अब तक सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी और एंड्रयू टाई (3/12) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने मंगलवार मेजबान जिम्बाब्वे को 100 रन से हराकर टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को पराजित किया था। देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर  

आस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर जिम्बाब्वे को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन पर रोक दिया। 

 
Advertisement

जिम्बावे के लिए सोलोमोन मिरे ने 19 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 28 और पीटर मूर ने 11 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन का योगदान दिया। 

आस्ट्रेलिया के लिए टाई ने 12 रन पर तीन विकेट लेकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। इसके अलावा एश्टन एगर ने 16 रन पर दो विकेट हासिल किए। बिली स्टेनलेक, झिये रिचर्डसन, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोयनिस को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर  

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर बनाया। फिंच ने 76 गेंदों पर 16 चौकों और 10 छक्के लगाए। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया यह सर्वोच्च पारी है। 

इससे पहले यह रिकॉर्ड फिंच के ही नाम था। फिंच ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में 156 रन की पारी खेली थी।

फिंच के अलावा डी आर्शी शॉर्ट ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्के के सहारे 46 रन बनाए। फिंच मैन ऑफ द मैच चुने गए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार