6 जून। मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के सामने 289 रनों का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

काउंटी ग्राउंड में खेले गए इस मैच में विंडीज ने शुरुआत में लगातार विकेट ले आस्ट्रेलिया को कमजोर कर दिया था, लेकिन नाथन कल्टर नाइल (92) और स्टीवन स्मिथ (73) ने बेहतरीन पारियां खेल अपनी टीम को 49 ओवरों में सभी विकेट खोकर 288 रनों का सम्मानजनक स्कोर दिया। 

Advertisement

स्मिथ ने अपनी पारी में 103 गेंदों का सामना किया और सात चौके मारे। नाथन कल्टर नाइल ने 60 गेंदों पर 92 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और चार छक्के शमिल रहे। एलेक्स कैरी ने 45 रनों का योगदान दिया। 

कार्लोस बै्रथवेट ने तीन विकेट लिए। ओशाने थॉमस, शेल्डन कॉटरेल और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट झटके। कप्तान जेसन होल्डर ने एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार