न्यूजीलैंड के घरेलू टी-20 लीग सुपर स्मैश में वेलिंग्टन फायरबर्ड्स के कप्तान माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) ने तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। शनिवार (8 जनवरी) को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 65 गेंदों में 216.92 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 141 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 11 चौके (22 गेंद पर 110 रन) जड़े।

Advertisement

228 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेलिंग्टन की टीम ने सिर्फ 43 रन के स्कोर पर 5 विकेट गिरा दिए थे। लेकिन ब्रेसवेल के तूफानी शतक के दम पर टीम ने 1 गेंद बाकी रहते हुए 8 विकेट गंवाकर ही जात हासिल कर ली।  पहले ओवर में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए ब्रेसवेल ने सिर्फ 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

Advertisement

बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

अपनी इस पारी के दौरान ब्रेसवेल ने बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वह बतौर कप्तान सफल रन चेज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले बाबर ने साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए टी-20 मुकाबले में सफल रन चेज के दौरान 122 रन बनाए थे।  

तीसरे सबसे बड़ी पारी

रन चेज करते हुए यह टी-20 क्रिकेट में खेली गई तीसरी सबसे बड़ी पारी है। उनसे पहले साल 2014 में ल्यूक राइट ने नाबाद 153 रन और 2015 में क्रिस गेल ने नाबाद 151 रनों की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार